फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर बसें बंद होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। किसान आंदोलन के चलते बुधवार को भी रोडवेज की बसों के रूट प्रभावित रहे। सिरसा से दिल्ली, चंडीगढ़ रूटों पर बसें नहीं चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्याद समस्या उन सरकारी कर्मचारियों को हुई, जिनकी कोर्ट में सुनवाई है या मुख्यालय में किसी अन्य प्रोजेक्ट के सिलसिले में जाना है।
विज्ञापन

सिरसा बस अड्डे से चंडीगढ रूट के लिए करीब 25 बसें चलती हैं। बुधवार को मात्र एक ही बस चली। ऐलनाबाद व रानियां की ओर जाने वाली बसें भी निर्धारित रूट के बजाय सलारपुर व किसी अन्य ग्रामीण एरिया से निकाली गईं। मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली से चली बस सिरसा को मंगलवार रात 7 बजे पहुंची थी। इस समय बस पुन: दिल्ली पहुंच जानी चाहिए थी। यह बस रात को 2 बजे पहुंच दिल्ली पहुंची। जो बसें सिरसा बस अड्डा से रवाना हो भी जाती हैं तो वह कैथल, भूना व फतेहाबाद से वापस लौट रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें