फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संगठनों ने बैठक कर भारत बंद को लेकर बनाई रणनीति, लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
सिरसा बस डिपो पर बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी व किसान।
विज्ञापन
सिरसा। सर्व कर्मचारी कार्यालय में बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें 16 फरवरी के भारत बंद पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने की। इस दौरान भारत बंद को लेकर सदस्यों की प्रचार प्रसार करने को लेकर ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, मोहन सहारण, रोहताश शर्मा, अजय पासी, किशोरी लाल मेहता, अविनाश कंबोज ने बताया कि रात को दो बजे बस स्टैंड पर बस को रोककर भारत बंद की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर एवं किसान संगठन मिलकर बाजारों में मार्च निकालेंगे। बैठक में आंदोलनरत किसानों पर सरकार द्वारा किए गए अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। संगठन नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार अपनी दमनकारी नीतियां बंद करें अन्यथा बड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिट एंड रन का जो नया कानून बनाया है, उसके खिलाफ सभी ट्रांसपोर्टर 16 फरवरी को गाड़ियों का चक्का जाम करेंगे।
उन्होंने प्रशासन व सरकार से आग्रह किया कि सिरसा के सभी मार्गों पर कम से कम एक साइड का रास्ता खोला जाए, ताकि आमजन व स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा हमजिंद्र सिंह, डाॅ. सुखदेव सिंह जम्मू, ट्रक यूनियन के प्रधान वरिंद्र सिंह, लक्खा सिंह अलीकां, जगरूप सिंह, विजय सिंह ढुकड़ा सहित अन्य संगठन पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, इंटक यूनियन के प्रधान मोहन सहारण, जागृति मंच के प्रधान अमरजीत, संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान सीता सिंह, महासंघ यूनियन के प्रधान रीछपाल संधू, सीटू से नेता कृपाशंकर त्रिपाठी, रिटायर्ड कर्मचारी नेता महेंद्र शर्मा, किशोरी मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें