फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर 31 महिलाओं से ठग लिए 3-3 हजार रुपये

विज्ञापन
धरने पर बैठी महिलाओं की बात सुनते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। लोन देने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने को लेकर सोमवार को डिंग की महिलाओं ने एचएसवीपी स्थित सिविल लाइन थाना में धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

डिंग क्षेत्र की महिलाओं निर्मला देवी, सीता देवी, रोशनी, रामकुमारी ने कहा एक सप्ताह पहले उनके गांव में संजीवनी कंपनी के नाम से एक कार्यालय खोला था। जिन्होंने महिलाओं से तीन-तीन हजार रुपये जमा करवा 60 हजार का लोन पास करने का लालच दिया। महिलाओं का ग्रुप गांव में घूमकर ग्रामीण महिलाओं को अपने साथ जोड़ता था। दो से तीन दिनों में डिंग गांव की करीब 30 महिलाओं से उन्होंने पैसे जमा करवा लिए और शनिवार को 60 हजार लोन देने की बात कहीं। लेकिन शनिवार को कार्यालय बंद हो गया और महिलाओं व अन्य कर्मचारियों का नंबर भी बंद हो गया। जिसके बाद उन्होंने दो महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं महिलाओं ने उक्त आरोपियों से पैसे वापस देने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
धरनारत महिलाएं दो महिलाओं को सौंपकर गई है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को लोन देने का लालच देकर ठग्गी की गई है। मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें