फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : मोर्चरी में रखे शव की चार अंगुलियां कुतर गए चूहे

विज्ञापन
मोरचरी में रखे शव को लेजाते पीड़ित परिवार के सदस्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में रखवाए गए युवक के शव की चार अंगुलियां बुधवार सुबह गायब मिलीं। परिजनों को अंदेशा है कि मृतक की अंगुलियां चूहे कुतर गए। लापरवाही को लेकर पीड़ित परिवार ने रोष भी प्रकट किया और अधिकारियों को मामले की शिकायत दी। उसके बाद अधिकारियों ने फ्रीजर में चूहे मार दवाई रखवा दी और जांच के लिए अंबाला से टीम भी बुला ली है ताकि पता लगाया जा सके कि फ्रीजर में आखिर चूहे कैसे घुसे।
विज्ञापन

करंट लगने के कारण नाथूसरी कलां निवासी मंजीत की मौत हो गई थी। बीते मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजन उसके शव को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजन शव को लेने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो मृतक के एक हाथ की चार अंगुलियां गायब थीं। जख्म देखकर परिजनों को अंदेशा हुआ कि शव की उंगलियां चूहे ने कुतरी हैं। हालांकि शव को चैंबर (फ्रीजर) में रखा गया था। इसके बाद भी अंगुलियां के खाए जाने पर अधिकारियों ने भी मामले की जांच की तो कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं पीड़ित परिवार के रविंद्र कासनियां ने बताया कि सुबह शव के हाथ की अंगुलियां खाई हुई मिली है।
पहली बार आया है इस तरह का मामला
नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए फ्रीजर में चार चैंबर बने हुए है। जिनका तापमान काफी कम रहता है। इसके बाद भी चैंबरों में चूहों के घुसने और अंगुलियों के खाए जाने का मामला पहली बार सामने आया है। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने चैंबरों की जांच की तो चूहे के घुसने की कोई जगह नहीं मिल पाई। हालांकि पोस्टमार्टम कार्यालय अस्पताल के मुख्य द्वार के साथ बना हुआ है। कार्यालय के साथ ही कूड़ा घर बनाया गया है, जिसके कारण चूहों के पोस्टमार्टम रूम में पहुंचने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अंबाला से बुलाए चैंबरों की जांच करने के लिए मेकेनिक
चैंबरों में चूहों के घुसने के मामले को लेकर अधिकारियों ने अब अंबाला से मेकेेनिकों की टीम केे बुलाया है। टीम की ओर से सभी चैंबरों की जांच की जाएगी। चूहे किस स्थान से चैंबर में घुसे है उसे स्थान का भी पता लगाया जाएगा।
चूहों के चैंबरों में घुसकर शव की अंगुलियों को खाए जाने का पहली बार मामला सामने आया है। इसके लिए अंबाला से मेकेनिकों की टीम भी बुलाई गई है। सभी चैंबरों में चूहों को मारने के लिए दवाई भी रखवा दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. आरके दहिया, पोस्टमार्टम रूम इंचार्ज, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें