फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नप ने कसी कमर, जल्द जारी करेगी डिफाल्टरों को नोटिस

विज्ञापन
गर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स के लिए आए शहरवासी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स अदा ना करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी है। डिफाल्टरों से टैक्स वसूल करने के लिए अब नोटिस जारी किए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने इस बारे में कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर से नगर परिषद हर वर्ष करीब 5 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में वसूल करती है। लेकिन अभी तक करीब ढाई करोड़ रुपये ही नगर परिषद वसूल कर पाई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में करीब 75 हजार प्रॉपर्टीधारक हैं जिनसे नगर परिषद हर साल प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करती है। हर वर्ष लोगों को टैक्स नगर परिषद कार्यालय में आकर जमा करवाना होता है। लेकिन कई लोग समय पर टैक्स जमा नहीं करवाते। इसलिए नगर परिषद ने दिसंबर माह के अंत में ऐसे प्रॉपर्टीधारकों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है जिन्होंने अभी तक अपने टैक्स जमा नहीं करवाया है। ऐसे में उनसे टैक्स वसूलने की तैयारियां शुरू कर दी है।
अभी तक आधे की हो पाई है रिकवरी
शहर के करीब 75 हजार प्रॉपर्टीधारकों से हर वर्ष करीब 5 करोड़ रुपये नगर परिषद की टैक्स के रूप में आमदनी होती है। लेकिन अभी तक केवल ढ़ाई करोड़ की ही रिकवरी हो पाई है। ऐसे में बाकी राशि वसूलने के लिए तैयारियां शुरू की है। इसके लिए नोटिस भेजे जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आज से एजेंसी शुरू करेगी असेसमेंट रिपोर्ट वितरण का काम
नगर परिषद ने निजी एजेंसी याशी के माध्यम से शहर में प्रॉपर्टी का सर्वे करवाया है। ये एजेंसी 2022 का प्रॉपर्टी टैक्स वर्ष खत्म होने के बाद वसूल करेगी। इससे पहले एजेंसी की ओर से किए गए सर्वे की असेसमेंट की रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। एजेंसी की ओर से असेसमेंट रिपोर्ट को अब मंगलवार से डोर-टू-डोर वितरित किया जाएगा। यदि किसी प्रॉपर्टीधारक को आपत्ति हो तो त्रुटियां ठीक करवाई जा सकती है। बता दें कि असेसमेंट हर 10 वर्ष बाद बदलता है। पिछली बार वर्ष 2010-11 में प्रॉपर्टी की असेसमेंट हुई थी, अब 2000-2021 में असेसमेंट हुई है। असेसमेंट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, इसका वितरण का काम मंगलवार से शुरू होगा।
प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाना है। अभी तक करीब ढाई करोड़ रुपये ही वसूल हो पाया है। ऐसे में अब बाकी बचे प्रॉपर्टीधारकों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके लिए ब्रांच कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें