फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में अपराध: महिला पुलिसकर्मी के गले से छीनी चेन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 30 Aug 2021 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)

सार

हुडा सेक्टर निवासी सुशीला महिला थाना में तैनात हैं और शाम को वह अपने घर से बाहर टहल रही थीं। अचानक दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक उनके पास रुके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के हुडा सेक्टर में एक महिला पुलिस कर्मी से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। महिला पुलिस कर्मी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर शाम की है।

विज्ञापन


हुडा सेक्टर निवासी सुशीला महिला थाना में तैनात हैं और शाम को वह अपने घर से बाहर टहल रही थीं। अचानक दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक उनके पास रुके। एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर उनके पास पहुंचा है और गले से चेन को झपट मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित सुशीला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें