फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: पांच दिन से लापता बच्ची का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 30 Jul 2021 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सिरसा जिले में पांच दिन से लापता बच्ची का शव खेत से बरामद हुआ। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बच्ची अपने घर से दुकान दूध लेने निकली थी। तभी से वह लापता थी। शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव में पांच दिन पहले घर से दूध लेने गई 12 वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार देर रात को गांव के नजदीक खेत में मिला है। सूचना मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने हत्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रोष प्रकट करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


बच्ची से दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है। सूचना मिलने पर रानियां पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को रानियां क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय बच्ची घर से दूध लेने गई थी। रास्ते में ही किसी व्यक्ति ने बच्ची को अगवा कर लिया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के अगवा होने की शिकायत रानियां थाना में दी थी। 

गुरुवार देर शाम को बच्ची का शव खेत में गला हुआ मिला है। वहीं परिजनों ने अज्ञात लोगों द्वारा बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर डीएसपी जगत सिंह, रानियां थाना प्रभारी साधुराम और महिला पुलिस बल पहुंचा है। वहीं समाजसेवी मुकेश भाटिया ने बताया की बच्ची के हाथ भी बंधे हुए हैं।  

बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। देर शाम को गांव के पास से बच्ची का शव मिला है। शव पूरी तरह गला हुआ है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद पूरी स्थिति की जानकारी मिल पाएगी। - साधुराम, थाना प्रभारी, रानियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें