संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मिड-डे-मील वर्कर्स ने वीरवार सुबह बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लंबित मांगों को लेकर प्रर्दशन किया। जिला प्रधान राज रानी ने बताया कि सरकार बार बार वर्कर्स को आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि मिड-डे- मील वर्कर्स को बीते तीन माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके चलते उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जो वर्कर्स को सरकार की ओर से वर्दी के नाम पर मात्र तीन सौ रुपये दिए जा रहे हैं। वह महंगाई के दौर में बहुत कम है। विधानसभा चुनाव के चलते वीरवार को एक दिन के लिए सरकार को चेताने प्रर्दशन किया गया है। सरकार नहीं मांगों को मानेगी तो उच्च कमेटी के आह्वान पर फैसला लिया जाएगा।
यह हैं मांगें
मिड डे मील वर्कर्स का वेतन 26000 रुपये हो।
मानदेय 12 महीने मिले व वर्कर्स के सीधे खाते में आएं।
बकाया मानदेय व मानदेय से काटे गए रुपयों का तुरंत भुगतान हो।
रुपये सेवानिवृत्त होने पर वर्कर्स को 2 लाख लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल की जाए।
वर्दी भत्ता एक वर्ष में कम से कम 2000 रुपये हो, बकाया भुगतान किया जाए।
मिड डे मील वर्कर की दुर्घटना में घायल होने पर इलाज की व्यवस्था की जाए।
सभी मिड डे मील वर्कर्स के आयुष्मान कार्ड बने। उनसे शुल्क न लिया जाए।
जिन वर्कर्स को हटाया जा रहा है, उन्हें काम पर वापस लिया जाए।
मिड डे मील कुक को महीने में दो अवकाश मिले।