फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लाइनमैन पर तेजधार हथियार से किया हमला, हाथ की उंगली कटी

Sat, 30 Sep 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली निगम एसडीओ के आदेश पर लाइनमैन ने बिल भुगतान नहीं करने पर शनिवार को दयानंद स्कूल वाली गली एमसी कॉलोनी में जुगलाल नामक व्यक्ति के नाम पर लगा बिजली कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने से नाराज शोभित मक्कड़ पुत्र खैराती लाल ने एक अन्य के साथ कर बिजली सुविधा केंद्र में हंगामा किया। इसके बाद काम से जा रहे लाइनमैन व उसके साथी को रोककर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में लाइनमैन के हाथ की उंगली कट गई। दोनों हमलावर मौके से भाग गए। लाइनमैन की शिकायत पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीता राम निवासी कंगनपुर ने बताया कि वह एसडीओ सिटी डिविजन सिरसा में बतौर लाइनमैन है। शुक्रवार को एसडीओ ने आदेश दिए कि जिनके भी बिजली बिल लंबित हैं, उन पर कार्रवाई करें। इसके लिए सब डिविजन खारिया के लाइनमैन राजू को भी सिरसा में ही कार्रवाई के लिए बुलाया गया था। दोनों एमसी कॉलोनी के दयानंद स्कूल वाली गली में जुगलाल नाम के व्यक्ति के घर पर बिजली बिल भरवाने के लिए गए, लेकिन उक्त व्यक्ति ने बिल अदा नहीं तो उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद वे बिजली सुविधा केंद्र में आ गए।
कुछ समय के बाद शोभित मक्कड़ केंद्र में आया। शोभित ने उसके व साथ बैठी जेई कमलेश के साथ बहस करनी शुरू कर दी। इस दौरान वह वहां से चला गया। कुछ समय बाद शोभित दोबारा अपने एक साथी के साथ आया और आधा बिल भरे हुए की रसीद दिखाने लगा और कनेक्शन जोड़ने दबाव बनाने लगा। सीता राम ने बताया कि उन्हें शोभित की शिकायत उस समय दर्ज कर ली, लेकिन उसने व उसके साथी ने परिणाम भुगतने की धमकी दी और चले गए।
विज्ञापन

सीता राम ने बताया कि इसके बाद विभाग के काम से वह और राजू बांसल कॉलोनी के लिए निकले। तभी अचानक शोभित एक अन्य युवक के साथ बाइक पर बांसल कॉलोनी में आ गया। शाेभित ने उनके बाइक के आगे अपनी बाइक रोक ली। इसके कारण पीछे बैठा राजू नीचे गिर गया, तभी शोभित ने उसके सिर पर लोहे के तेजधार हथियार से वार कर दिया। खुद का बचाव करने के लिए उसने अपना हाथ आगे कर लिया। इसके कारण उसकी उंगुली कट गई। तभी उक्त दोनों ने उनके साथ पिटाई करनी शुरू कर दी। दोनों ने शोर मचाया तो उक्त दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें