फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध पिस्तौल रखने वाले 2 युवकों को 2 साल कैद

Sat, 30 Sep 2023 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अवैध पिस्तौल सहित पकड़े दो युवकों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने जून 2022 में अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन

सदर थाना सिरसा पुलिस 16 जून 2022 को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गांव सिकंदरपुर के पास नेशनल हाई नंबर 9 पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया। तलाशी देने पर दोनों युवकों के पास से 12 बोर के दो अवैध पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए। युवकों की पहचान सागर सिंह व मलकीत सिंह निवासी गांव संगा जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इस मामले का निपटारा करते हुए एसीजेएम कोर्ट ने सागर सिंह व मलकीत सिंह को दोषी करार देते हुए 2 साल कैद की सजा सुना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें