फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को रबी 2024 हेतु बीमा के लिए हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अनुसार अधिकृत किया गया है। इसमें रबी फसलों के लिए गेहूं, जौ, सरसों, चना व सूरजमुखी को शामिल किया गया है। किसान को बीमा करवाने के लिए प्रति हेक्टेयर निर्धारित राशि वहन करनी होगी।

इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि रबी 2024-25 की फसलों की प्रीमियम राशि गेहूं फसल के लिए 1148.12 रुपये, जौ फसल के लिए 731.68 रुपये, सरसों फसल के लिए 770.60 रुपये, चना फसल के लिए 564.33 रुपये व सूरजमुखी फसल के लिए 778.38 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किसान द्वारा बीमा करवाने के लिए वहन करना होगा। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऋणी किसानों के लिए वैकल्पिक है । यदि ऋणी किसान फसल बीमा नहीं करवाना चाहते है तो वे संबंधित बैंक को लिखित में अंतिम तिथि के 7 दिन पूर्व 24 दिसंबर तक सूचित करें । फसल बदलने वाले किसान अंतिम तिथि से कम से कम 2 दिन पूर्व 29 दिसंबर तक बैंक में फसल बदलवा सकते है। इसके अलावा गैर-ऋणी किसान यदि फसल बीमा करवाना चाहते हैं तो वे अपनी जमीन की फर्द, जमीन की खेवट नंबर, बैंक पासबुक के प्रथम पेज की फोटोप्रति, आधार कार्ड, फसल गांव, फसल बिजाई सर्टिफिकेट व मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण के साथ सीएससी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
सीएससी संचालक किसान का मोबाइल नंबर करें अपलोड
डीडीए ने कहा कि सभी सीएससी सेंटर संचालक किसानों का फसल का बीमा करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर जरूर अपलोड करें। किसान का स्वयं का मोबाइल नंबर व ई-मेल पोर्टल पर पंजीकरण करें ताकि बीमा संबंधित पत्राचार बीमा कंपनी सीधे किसान से कर सकें। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि इस योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें