फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अस्पताल में जगह का अभाव, एक केबिन में दो डाक्टर, गायनी वार्ड के बेड पर दो मरीज लेते हैं उपचार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में इलाज लेने के लिए इंतजार करते मरीज। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने को लेकर सरकार की ओर से दावे किए जाते हैं। लेकिन सिरसा के नागरिक अस्पताल में जगह के अभाव में मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही हैै। जगह की कमी के कारण अस्पताल में एक केबिन में दो डॉक्टर बैठ मरीजों की जांच करते हुए नजर आते है। वहीं गायनी वार्ड में बेड की कमी के कारण एक बेड पर दो मरीजों को दाखिल किया जाता है। हालांकि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की ओर से उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिसके तहत मरीजों को बेहतर सुविधा देने और अन्य दावे किए जाते हैं। हालांकि सिरसा स्वास्थ्य विभाग के पास मरीजों की तो भरमार होती है लेकिन यहां पर जगह की कमी होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि सरकार की ओर से करीब दो वर्ष पहले ही नागरिक अस्पताल को 200 बेड का घोषित कर दिया गया था और नए भवन के निर्माण की मंजूरी दी गई थी। नए भवन की जगह की तलाश के लिए कमेटी का गठन किया गया। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद अभी तक जगह का चयन ही नहीं हो पाया हैै। जिसके चलते मरीजों को लंबे समय तक इस परेशानी से भी उलझना पड़ सकता है।
गायनी वार्ड और नशा मुक्ति केंद्र अलग बनाने की उठ चुकी मांग
नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड के लिए करीब 60 बेड लगाए गए है। बेड की संख्या के मुकाबले मरीजों की इससे काफी अधिक है। ऐसे में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है। ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी के दिनों में उमस के कारण मरीज अधिक परेशान होते है। हालांकि गायनी वार्ड को अलग से बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से भवन की मांग भी रखी गई है। वहीं अस्पताल में बनाया गया नशा मुक्ति केंद्र में भी बेड की संख्या करीब 10 है। ऐसे में बेड की संख्या बढ़ाने और अलग से भवन निर्माण को लेकर भी डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

एक केबिन में दो डॉक्टर बैठ करते है मरीजों की जांच
नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार के करीब मरीज इलाज लेने के लिए पहुंचते है। ऐसे में एक ही केबिन में दो डॉक्टर बैठ मरीजों की जांच करते हुए दिखाई देते है। ऐसे में दिनभर डॉक्टरों के केबिन के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन के केबिन के बाहर दिनभर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है।
पुराना भवन हो चुका है कंडम, नए भवन के लिए जगह की तलाश जारी
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन की स्थिति अब खस्ता हो चुकी है। अस्पताल की लैब की छत भी पहले गिर चुकी है। लेकिन अभी तक कमेटी की ओर से 200 बेड का अस्पताल बनाने को लेकर जगह का चयन ही नहीं हो पाया है। हालांकि अधिकारियों की ओर से नागरिक अस्पताल के रिहायशी एरिया नए भवन का निर्माण को लेकर अधिकारियों की ओर से निरीक्षण भी किया गया था। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इस क्षेत्र को रिजेक्ट कर दिया गया था। जिसके बाद कमेटियों की ओर से भी अस्पताल के नए भवन के निर्माण के लिए तलाश की जा रही है।
नए भवन के निर्माण को लेकर जगह की तलाश की जा रही है। रिहायशी क्षेत्र में भवन निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन पीडब्ल्यूडी की ओर से उस क्षेत्र को रिजेक्ट कर दिया गया है। नई जगह की तलाश के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बेहर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।

नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें