सिरसा। कोरोना काल के बाद खेलो हरियाणा पहली बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगेे। छह जिलों में आयोजित होने वाले 20 खेल प्रतिस्पर्धा में जिले के 396 खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतिभागी खेलों की समाप्ति तक वहीं रहेंगे। खिलाड़ी का रहने व खाने का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा। खेलो हरियाणा की 20 खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए जिले के 396 खिलाड़ी छह जिलों में पहुंचे चुके है। सबसे अधिक खिलाड़ी एथलेटिक से हैं। जिला खेल अधिकारी लाजवंती ने बताया कि प्रत्येक टीम के साथ एक कोच भेजा गया है, जो आयोजन के दौरान टीम के साथ रहेगा।
इन छह जिलों में भाग लेगे सिरसा के 396 खिलाड़ी
गुरुग्राम जिले में 4 खेल हैं। जिसमें हैंडबॉल की दो लड़कों व लड़कियों की एक-एक टीम कुल 32 खिलाड़ी भाग लेंगे। कबड्डी की एक टीम कुल 12 खिलाड़ी, तीरंदाजी में 4 प्रतिभागी, तैराकी में 26 प्रतिभागी भाग लेंगे।
ऐसे रहेगा कार्यक्रम
- फरीदाबाद जिले में 3 खेल आयोजित होगे, जिसमें शूटिंग में 4, एथलीट में 70 व कुश्ती में 21 प्रतिभागी भाग लेंगे।
- अंबाला जिले में 4 खेल स्पर्धाएं होंगी। जिसमें खो-खो की लड़कों व लड़कियों की 12 की एक-एक टीम, जिमनास्टिक में 14 प्रतिभागी 7 लड़के और 7 लड़कियां, बैटमिटन में 4 प्रतिभागी और जूडो में 14 प्रतिभागी भाग लेंगे।
- यमुना नगर में दो खेल वेटलिफ्टिंग में 5 और लॉन टेनिस में 4 प्रतिभागी भाग लेंगे।
- कुरुक्षेत्र में चार खेल साइकिलिंग में 11 प्रतिभागी, हॉकी में लड़कों व लड़कियों की 14 की एक- एक टीम, वॉलीबाल व बॉस्केटबाल में 12 प्रतिभागियों की एक- एक टीम।
- करनाल में 3 खेल फुटबाल की लड़कों व लड़कियों की 16-16 की एक- एक टीम, टेबल टेनिस में 2 लड़कों व 2 लड़कियों की एक- एक टीम और मुक्केबाजी में 10 लड़कों व 9 लड़कियों ने भाग लेगी।