फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य : फ्लू ओपीडी में एच3एन2 के अलग से सैंपल लेने की प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

Mon, 13 Mar 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मौसम में बदलाव होने के साथ ही जिले में खांसी, जुकाम, बुखार, छाती दर्द होने, गला दर्द होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू ओपीडी में एच3एन2 के अलग से सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 के लिए एडवाइजरी जारी कर सैनिटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एएनएम को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
सिरसा के नागरिक अस्पताल में हर रोज 200 के करीब मरीज फिजिशियन के पास जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें दवाई व गर्म पानी के सेवन करने, मास्क लगाने की हिदायत भी दी जा रही है। जिले में खांसी जुकाम और बुखार के मरीज तो बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी एच3एन2 का कोई भी मरीज नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण किसी भी मरीज में आते हैं तो वह कोविड गाइड लाइन का पालन करें। जिससे वह खुद भी जल्द ही स्वास्थ्य होगा और दूसरे से भी उससे बच सकेंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी खोली गई है। अभी तक विभाग की ओर से सैंपल लेने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है। विभाग ने बीते तीन दिनों से कोविड सैंपल लेने की प्रक्रिया भी बंद कर रखी है। फ्लू ओपीडी इंचार्ज की ड्यूटी ट्रेनिंग में लगी होने के कारण जिले में कोविड सैंपल भी नहीं लिए जा रहे।
विज्ञापन


इस वर्ष स्वाइन फ्लू के लिए गए हैं 100 सैंपल
सामान्य खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज आने के बाद विभाग की ओर से अधिक प्रभावित मरीजों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू के सैंपल लेकर अग्रोहा लैब में भेजे जाते हैं। जिले में इस वर्ष 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से तीन मरीज स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए गए थे। इसमें से एक बच्चे की मौत हो गई थी। हालांकि एच3एन2 का कोई भी मरीज संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में अभी एच3एन2 वायरस का अभी तक कोई भी मरीज नहीं है। खांसी, जुकाम, बुखार और गला दर्द होना ही इसके लक्षण है। अगर इस तरह की दिक्कत आती है तो लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें और खुद को साफ सूथरा रखें। लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। -डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें