फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्य शिक्षक की पहल, एक पौधा लगाओ और छुट्टी पाओ

Sat, 30 Sep 2023 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

शहर के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पर्यावरण शिक्षा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां पर शिक्षक को छुट्टी लेने के लिए एक पौधा लगाना आवश्यक है। इस पहल के बाद से विद्यालय में 500 से अधिक पौधे लगे चुके हैं और विद्यालय को स्वच्छता में जिला स्तर पर पहला स्थान भी प्राप्त कर चुका है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक अपने खर्चे पर स्कूल के सुंदरीकरण को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत शिक्षक विद्यार्थियों के लिए शौचालय, पानी व अन्य व्यवस्थाएं कर चुके हैं। शौचालयों की देखभाल को लेकर शिक्षकों ने अपने ही खर्च पर दो महिला कर्मचारी भी रखी हैं। वर्ष 2022 में विद्यालय स्वच्छता के मामले में जिलेे में अव्वल रहा। इसके लिए निदेशालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन





नहीं बना पाए कमरे तो बरामदों का बदला रूप

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राइमरी विंग में कमरों की कमी है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखकर अवगत करवाया है, लेकिन कमरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके बाद मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़ के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों ने पैसे एकत्र किए। इन पैसों के माध्यम से बरामदों को ही कक्षाओं के रूप में बदल दिया। 8 से 9 कक्षाएं बरामदे में चल रही हैं। मुख्य शिक्षक का कहना है कि यह स्कूल एक स्लम क्षेत्र में है। इसलिए यहां पर आने वाले किसी भी विद्यार्थी को मना करने के बजाय व्यवस्था करते हैं।




शिक्षकों ने ही लगवाएं विद्यालय में सीसीटीवी

प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर विद्यालय में शिक्षकों ने विद्यालय में सीसीटीवी लगाए हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से सिर्फ एक सीसीटीवी लगाने की अनुमति दी है। शिक्षकों ने अपने खर्च पर ही सीसीटीवी लगवाए हैं। इसके अलावा स्कूल में रंग रोगन, खिड़कियों के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की हैं। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए शिक्षकों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में बच्चों के नाम, कक्षा व उनकी फोटो के साथ बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी फोटो को देखकर मोटिवेट हों और प्रतिदिन स्कूल में आएं।
विज्ञापन






स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से ही आज विद्यालय की दशा बदली है। स्वच्छता को लेकर निदेशालय की ओर से जिलास्तर पर स्कूलों को दो बार सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षक अपने खर्चे पर ही स्कूल को हरा-भरा करने सहित अन्य व्यवस्थाएं करते हैं। इसके परिणाम स्वरूप आज स्कूल में 700 बच्चों की संख्या है।
- बंसीलाल झोरड़, मुख्य शिक्षक, राजकीय स्कूल चत्तरगढ़पट्टी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें