फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नरमे की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग, पहले लघु सचिवालय और फिर बिजली मंत्री आवास पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Sep 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में गुलाबी सुंडी के कारण नरमे की फसल प्रभावित होने के चलते स्पेशल गिरदावरी को लेेकर लघु सचिवालय परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां ब्लॉक के किसानों ने भाग लिया। लघु सचिवालय में सीटीएम अजय सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद सभी किसान बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के आवास पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली मंत्री के निजी सचिव ने किसानों से बिजली मंत्री रणजीत सिंह की फोन पर बात करवाई। बात करने के उपरांत किसान निजी सचिव को मांग पत्र सौंपकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों के किसान शुक्रवार को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए। किसानों के प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने की। किसान आत्माराम झोरड़ ने बताया कि जिले भर में नरमा की फसल में गुलाबी सुंडी से बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए नुकसान की भरपाई के लिए उनकी प्रशासन से मांग है कि खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए। इसके अलावा गांव ओढां ब्लॉक का बाकी बचा हुआ वर्ष 2022 का बीमा क्लेम भी अभी तक जारी नहीं किया गया है।
झिडी ने सरकार से मांग की कि नरमे के बीज में भी सुधार करवाया जाए ताकि किसानों को आगे गुलाबी सुंडी का सामना ना करना पड़े। किसानों को अच्छी खाद व स्प्रे का वितरण सुनिश्चित किया जाए और अपनी फसल के लिए समय पर डीएपी खाद व यूरिया जो कि समय पर नहीं मिल पाती है, वह भी पूरी मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए। वहीं बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि बाजार में जो नकली स्प्रे व नकली बीज कंपनियां पकड़ी जाती हैं, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि किसी किसान का नुकसान न हो। इसके अलावा सरसों और गेहूं के खराबे की जो 66 गांवों की लिस्ट थी और जिन किसानों ने बीमा नहीं करवाया था, उनका गेहूं का प्रति एकड़ मुआवजा 9 हजार रुपये और 12 हजार रुपये दिया जाए और जिन किसानों का बीमा करवाया गया था, उनको अब तक बीमा नहीं मिला है, इसलिए अब उन किसानों को बीमा क्लेम दिया जाए। इस अवसर पर लाल सिंह मलड़ी, रूप सिंह नागोकी, मग्गर सिंह कुरंगावाली, सतनाम सिंह पंजुआना, रतनलाल, अजय नेहरा, आरसी झोरड़, पालीराम झोरड़, अनिल केहरवाला, कर्ण केहरवाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें