फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गेस्ट टीचर ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तंवर के आवास पर किया सांकेतिक प्रदर्शन

Thu, 28 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। संसदीय क्षेत्र सिरसा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के आवास के बाहर जिले के गेस्ट टीचर व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के साथियों द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य जो गेस्ट टीचर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनको सेवानिवृत्ति के बाद, वे सभी लाभ मिले, जो सेवानिवृत्ति के बाद एक नियमित अध्यापक को मिलते हैं।
विज्ञापन

अशोक तंवर की अनुपस्थिति पर उनके पीए गेस्ट टीचर से मिले आए और बातचीत की। गेस्ट टीचरों ने बताया कि हरियाणा भाजपा के 2014 के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार उनको दस साल बाद भी नियमित नहीं किया। फरवरी 2018 में समान वेतन की घोषणा के 6 वर्ष बीतने के बाद पूरा वेतन नही मिला। दिसंबर 2021 व जनवरी 2022 में गेस्ट टीचर की मानी गई मांगों, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, मेडिकल व अन्य सेवा लाभ 3 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं मिले। प्रदेश सरकार की बार-बार की वादाखिलाफी से गेस्ट टीचर में भारी रोष है।
हरियाणा के गेस्ट टीचर की मांग है कि सरकार उनको नियमित करने की पॉलिसी बनाएं। जब तक पॉलिसी नहीं बनती तब तक पूर्व में मानी गईं मांगें बिना किसी देरी के पत्र जारी करें। इस अवसर पर गेस्ट टीचर की ओर से दविंद्र सिंह, जय भगवान, राधा कृष्ण, हरदीप गिल, नत्थू राम, गुरप्रीत सिंह, सुभाष खटाना, वंदना मलिक, राज पाल, सुनील, दीपक, रमेश गिरी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से विनोद कासनिया, भागी रथ व विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें