फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तारा बाबा कुटिया से 4 महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र व चेन चोरी

Wed, 28 Feb 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड स्थित बाबा तारा कुटिया में आयोजित शिव महापुराण कथा सुनने गई चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रानियां रोड निवासी लक्ष्मी रानी पत्नी नरेश कुमार मंगलवार को कथा सुनने गई थी। लक्ष्मी का कहना है कि कथा के दौरान भीड़ बहुत ज्यादा था। इसी बीच किसी ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। इसी प्रकार कथा सुनने आई हिसार के न्यू माडल टाउन निवासी सुरेश रानी पत्नी जिले सिंह के गले से सोने की चेन व लोकेट चोरी हो गया। सुरेश रानी का कहना है कि सोने की चेन व लॉकेट डेढ़ तोले की थी।
वहीं, सिरसा के शाह सतनाम सतन सिंह चौक निवासी प्रेम बागड़ी पत्नी कृष्ण लाल के गले से भी 2 तोले सोने की चेन चोरी हो गई। इसके अलावा महाशिवपुराण कथा सुनने आई नोहरिया बाजार सिरसा निवासी दयावंती के गले से भी किसी ने सोने की चेन चुरा ली। शहर थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कथा सुनने आ रही हजारों महिलाओं के बीच महिला चोर गिरोह सक्रिय है। इसी गिरोह ने 4 महिलाओं के गले से सोने की चेन चुराई है। जल्द ही चेन चुराने वाली महिलाओं की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें