फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दस वर्ष पहले बने आधार कार्ड मुफ्त करवाएं अपडेट

Wed, 28 Feb 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाने होंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक अपने आधार कार्ड में जल्द दस्तावेज अपडेट करवाएं। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आगामी 14 मार्च तक आधार कार्ड में ऑनलाइन दस्तावेज अपडेशन की मुफ्त सुविधा दिलाई है। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है जबकि आधार केंद्र पर 50 रुपये शुल्क देना होगा। नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से दस्तावेज अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का शुल्क लगता था। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार एप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अवश्य अपडेट करवाएं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी अपना आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है। इसके बिना वह कई योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें