फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मिले चार नए मामले, चार हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। सोमवार को चार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि चार ही लोगों ने कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कुल 15 मरीज सक्रिय है, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसा में दो, कालांवाली में एक और चौटाला में एक मरीज सक्रिय पाया गया है। विभाग ने सक्रिय मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल छह लाख 80 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से अब तक 33 हजार 443 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अभी 27 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। अब तक 32 हजार 888 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 540 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें