फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे और डेरामुखी के बाहर आने की खुुशी में स्पेशल नाम चर्चा आयोजित

विज्ञापन
डेरा प्रमुख के बाहर आने के बाद दीये जलाते श्रद्धालु। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की सोनी धर्मशाला में रविवार शाम स्पेशल नामचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह के जेल से बाहर आने और फादर्स डे पर यह कार्यक्रम हुआ। स्पेशल नामचर्चा में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। नामचर्चा की समाप्ति पर 139 मानवता भलाई कार्यों को गति देते हुए ब्लॉक के फूड बैंक से अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन दिया गया। नाम चर्चा के दौरान ब्लॉक के नर सिंह इन्सां को ब्लॉक कमेटी द्वारा सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

शाह सतनाम मार्ग स्थित सोनी धर्मशाला में आयोजित स्पेशल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात कविराज ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। कविराजों ने मस्ती भरी है साकिया..., होश हवास सब छीनी जी, पीर नैना मिलाइके..., खिड़ी दर्शन दी गुलजार... व नूरे जलाल है छा गया-सतगुरु प्यारा आ गया... आदि कव्वालियां बोली। जिस पर साध-संगत ने नाच गाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें