फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी से पेड़ों को हुआ नुकसान तो वन विभाग करेगा कार्रवाई, फील्ड में उतारी 25 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गेहूं के अवशेषों को अब किसान आग के हवाले कर रहे हैं। जिसके कारण खेतों में लगे पेड़ों के साथ वन विभाग की जमीन में लगे पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में अब वन विभाग की ओर से 25 टीमों को फील्ड में उतारा गया है। जोकि दोपहर के समय अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण करेंगी और अगर कोई किसान आग लगाकर पेड़ों को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के कई क्षेत्रों में आगजनी की घटना होने के कारण विभाग के पेड़ों को भी इसका काफी नुकसान हो रहा है। जिसको लेकर विभाग के पास अलग-अलग स्थानों से शिकायतें भी पहुंच रही है। नेशनल हाईवे, नहरों के साथ और अन्य स्थानों पर लगे वन विभाग के पेड़ों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला वन अधिकारी ने रेंज अधिकारियों को भी आदेश जारी किए है और दोपहर के समय फील्ड में पहुंच निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। ताकि खेतों और विभाग के पेड़ों को बचाया जा सके। वहीं अगर कोई किसान जानबूझकर वन विभाग और खेतों में लगे पेड़ों को नुकसान पहुंचाता है तो उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई करने के भी आदेश जारी किए हैं।
निरीक्षण के लिए 25 टीमें की गठित
जिला वन अधिकारी की ओर से सिरसा, डबवाली, रानियां और कालांवाली में निरीक्षण करने के लिए रेंज वन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। टीमें दोपहर के समय अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण करेंगी। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में आगजनी की घटना होती पाई जाती है तो मामले की सूचना दमकल विभाग को दे आग को बुझाया जाएगा। ऐसे में अगर कोई किसान जानबूझकर इस तरह की घटना को अंजाम देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग और खेतों में लगे पेड़ों को आगजनी की घटना से बचाने के लिए रेंज वन विभाग अधिकारियों को निरीक्षण करने के आदेेश जारी किए है। रोड और नहरों के साथ लगे पेड़ों को बचाने के लिए टीमें निरीक्षण करेंगी। इस दौरान कोई भी किसान व अन्य व्यक्ति आगजनी की घटना को अंजाम देता है उसे खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें