फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग टीम ने नकल कर रहे 1 विद्यार्थी पर बनाई यूएमसी व 1 शिक्षक को किया रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बुधवार को 10वीं और 12वीं की ऐच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें फ्लाइंग टीम ने एक छात्र और एक शिक्षक को पकड़ा। 10वीं का एक छात्र परीक्षा के लिए नकल को बनाकर बेल्ट में छुपाकर लेकर आया। वहीं दूसरे केंद्र में शिक्षक कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों को बोलकर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर पर निशान लगवा रहा था। फ्लाइंग ने शिक्षक को रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

मंडी डबवाली के अरोड़वंश परीक्षा केंद्र में इंचार्ज सुदर्शन व राजेश कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की जांच करने पर एक छात्र की बेल्ट में टीम को पर्ची मिली। वहीं दूसरी ओर साहुवाला - 2 में बोर्ड अधीक्षक साहब राम, विनोद कुमार व मीना रानी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में संजय वर्मा, पीजीटी शिक्षक विद्यार्थियों को बोलकर नकल करवा रहा था। इसी दौरान फ्लाइंग टीम मौके पर पहुंच गई और शिक्षक को रिलीव कर दिया।
पुस्तक को फाड़कर विद्यार्थी ने बनाई थी पर्चियां
परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान फ्लाइंग टीम ने विद्यार्थियों के तलाशी ली। इस दौरान परीक्षा दे रहे एक विद्यार्थी की तलाशी लेने पर टीम को आईटी विषय की पर्चियां मिलीं। विद्यार्थी द्वारा विषय की पर्चियां पुस्तक में से प्रश्न के उत्तरों को फाड़कर बनाई हुई थी। वहीं ये पर्चियां टीम को छात्र की बेल्ट से मिली।
विज्ञापन

60 केंद्रों पर हुई परीक्षा
बुधवार को जिले में कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं व 12वीं की परीक्षा हुई। जिसमें से 5 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की ओप्शनल परीक्षा हुई। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चली। वहीं बाकी केंद्रों पर 10वीं की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की संस्कृत, उर्दू, बायोटेक्नॉलिजी की परीक्षा हुई। वहीं 10वीं कक्षा की रिटेल, सिक्योरिटी, आटोमोबाइल, आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स व अन्य ऑप्शनल विषयों की परीक्षा हुई।
वर्जन
बुधवार को फ्लाइंग टीम ने 22 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें से साहुवाला-2 में एक छात्र को पर्ची के साथ पकड़ा है। वहीं दूसरी टीम ने मंडी डबवाली में एक शिक्षक को नकल करवाने पर रिलीव किया है।
विज्ञापन

- साहब राम, अधीक्षक, शिक्षा बोर्ड, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें