सिरसा। जिले में करीब एक माह बाद तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे पूर्व जिले में 27 मार्च को दो संक्रमित मरीज मिले थे। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि बुधवार को लिए गए 499 सैंपल में से 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सिरसा से एक, डबवाली से एक व ऐलनाबाद में 1 कोरोना मरीज शामिल है। कोरोना मरीजों की संख्या में अगर लगातार बढ़ोतरी होती रही तो कोरोना नियमों को फिर से प्रभावी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। फिलहाल जिले में अभी तक तीन कोरोना मरीज ही सक्रिय है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही विभाग सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।