फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी के शौचालय का लिया जा रहा था शुल्क, उपायुक्त ने ठेकेदार को किया पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित शौचालय का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर की अनाज मंडी का डीसी अनीश यादव ने औचक निरीक्षण किया। फसल खरीद शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं की जांच के लिए निकले डीसी को खामियां मिली। जहां एक ओर सफाई व्यवस्था लचर स्थिति में मिली वहीं दूसरी ओर शौचालय में शुल्क वसूला जा रहा था। ऐसे में डीसी ने ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इतना ही नहीं डीसी ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, टूट-फूट की मरम्मत करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से खरीफ फसल की खरीद 25 सितंबर से शुरू की जानी है। खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले बुधवार को उपायुक्त अनीश यादव ने अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मंडियों में गेट पास, साफ सफाई, शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मंडी के कई क्षेत्रों में जलभराव होने और शेड की ऊंचाई कम होने पर उपायुक्त ने पांच दिनों में सभी प्रकार की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने पांच दिन बाद भी मंडी का दौरा किए जाने की बात भी कही, ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान मंडी मजदूरों ने शौचालय के बाहर तैनात कर्मचारी द्वारा 10 रुपये लिए जाने की शिकायत दी। इसके बाद उपायुक्त सभी अधिकारियों के साथ सुलभ शौचालय में पहुंचे और जांच की। इस दौरान शौचालय की स्थिति भी खराब पाई गई। जिसके बाद उपायुक्त ने ठेकेदार पर पांच हजार का जुर्माना लगा दिया। गौरतलब है कि अनाज मंडी के शौचालय की सुविधा लोगों के लिए निशुल्क हैं। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड विजेंद्र शर्मा, सचिव मार्केट कमेटी विकास सेतिया, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया सहित आढ़ती मौजूद थे।
कबीर चौक पर जलभराव और शेडों के पानी को एक जगह से निकालने के प्रबंधों के निर्देश
उपायुक्त ने बारिश के कारण कबीर चौक पर हुए जलभराव को लेकर मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को बड़ी मोटर लगाकर पानी की जल्द से जल्द निकासी करवाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान आढ़तियों ने बारिश के समय में शेडों से टपकते पानी की भी एक तरफ से निकासी करवाने की मांग की तो उपायुक्त ने शेड के पानी की समस्या को भी हल करने के प्रबंध करने के निर्देश दिए है। वहीं आढ़ती एसोसिएशन प्रधान हरदीप सरकारिया ने बताया कि बारिश के दिनों में शेड के साथ रखा जाने वाला धान भी शेड के पानी के कारण खराब हो जाता है। शेड का पानी सभी तरफ से टपकता रहता है। अगर पानी उतारने के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए जाए तो इससे किसानों का धान भी खराब नहीं होगा।
विज्ञापन

समय पर धान का उठान करने के निर्देश
उपायुक्त ने फसल खरीद के साथ-साथ उठान कार्य भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अन्य किसानों को भी फसल लाने में परेशानी न हो। उपायुक्त ने कहा कि खरीद एजेंसियां तथा मार्केट कमेटी के अधिकारी बारदाना व अन्य जरूरी चीजों का प्रबंध समय पर करें। इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मॉश्चर मीटर से नमी मापते और तोल के समय संबंधित किसान की पूर्ण संतुष्टि की जाए ताकि किसान को किसी प्रकार की शिकायत न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने दें, उनकी फसलों की बिक्री में पूर्ण सहयोग व सुविधा प्रदान की जाए। मंडी में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और इसके साथ-साथ सफाई भी व्यवस्था दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें