पंजाब क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग का कोर्स कर रही सिरसा जिले की युवती ने एक फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी वर्ष 2017 में पंजाब के बरनाला निवासी एक युवक के साथ फेसबुक पर पहचान हुई थी। जिसके बाद उसे पता चला कि युवक भारतीय सेना का जवान है। उन दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत का दौर चलता रहा। युवती के अनुसार उक्त युवक एक दिन उससे मिलने के लिए उसके घर आया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।