फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह जयंती पर हिसार में सम्मेलन करेंगे किसान

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य बैठक में भाग लेते। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की बैठक वीरवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शहीद भगत सिंह की जयंती को समर्पित हिसार में करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह विर्क ने की। मंच संचालन गुरमीत सिंह सुखचैन ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती को समर्पित हिसार में करेंगे। इस पूरे हरियाणा से 200 के लगभग किसानों के चुने हुए प्रतिनिधि दिल्ली गेट पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के नेता व बुद्धिजीवी अपनी बात रखेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी अनेक कानून लागू करना चाह रही है। मगर किसानों के आंदोलन के आगे बेबस नजर आ रही है। देश का किसान पहली बार इतनी बड़ी तादाद में संगठित हुआ है, जिससे लुटेरी जमात के लोगों को चुनौती दे रहा है। हर वर्ग अपने अधिकार के लिए सड़कों पर है।
विज्ञापन

समिति के राज्य कन्वीनर मनदीप नथवान ने कहा कि हक लेने के लिए आंदोलन और आंदोलन जीतने के लिए मजबूत संगठन की जरूरत है। सत्ता के दलाल किसान आंदोलन में घुसकर किसान आंदोलन को असफल करने के प्रयास करेंगे। यह बात किसान समझ रहा है। सिरसा जिले में अनेक समस्याएं, जो पिछले कई सालों से व्याप्त हैं, मगर सरकार व प्रशासन सुध नहीं ले रहे। इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा। संगठन को गांव-गांव में लेकर जाएंगे। रतिया से शुरू किया गया संगठन आज हरियाणा के आधा दर्जन जिलों को छू चुका है। बैठक में जिला सचिव काला जिले के उपाध्यक्ष नानू बगवाली, गुरमीत, रणजीत सिंह पूनिया, गुरदीप सिंह लक्कड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें