फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दूसरा बुजुर्ग और एक वर्ष तक के बच्चे भी शुगर से पीड़ित

विज्ञापन
बच्चे की जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय पाल यादव। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में हर दूसरा बुजुर्ग शुगर(मधुमेह) से पीड़ित पाया जा रहा है। अस्पतालों में जांच करवाने के लिए पहुंचने वाले 100 बुजुर्ग मरीजों में से 50 से 60 शुगर और हाई बीपी के पीड़ित पाए जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए परहेज की सबसे बड़ी दवा है। वहीं एक वर्ष के आयु वाले बच्चों में भी अब बीमारी पाई जा रही है। हालांकि इनमें से कई बच्चे ऐसे हैं जिनके परिवार में कोई भी सदस्य शूगर से पीड़ित नहीं है, लेकिन बच्चा शुगर से पीड़ित हो रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ विजय पाल यादव ने बताया कि बच्चों को भूख और प्यास अधिक लगना लेकिन इसके बाद भी बच्चे का वजन बढ़ने की बजाय कम होते जाना शूगर होने का मुख्य लक्षण है। साथ ही दृष्टि की समस्याएं, पेट दर्द, मतली, सुस्ती, थकावट, पसीना, भ्रम, उल्टी, ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता और बार-बार पेशाब आना है भी मुख्य लक्ष्य है। बुजुर्गों के साथ-साथ अब बच्चों में भी यह तेजी से बढ़ती जा रही है। कई बच्चे जन्म से भी तो कई बच्चे बाद में भी इसकी चपेट में अब आ रहे है। इसमें परहेज ही सबसे बड़ी दवा है। बुजुर्गों और बच्चों के खान पान में परहेज रखने की आवश्यकता है। इसके बाद वह शूगर को कंट्रोल में कर सकते है।
विज्ञापन

शूगर शुगर के मरीज को इन वस्तुओं का नहीं करना चाहिए सेवन
मीठा जैसे चीनी, गुड़ से परहेज करना चाहिए।
फलों में आम, केला, खरबूजा, तरबूज, अंगूर, लीची, चीकू नहीं खानी चाहिए।
तला हुआ भोजन, जंक फूड, नूडल्स व मैदे से बने पदार्थ, केक, पेस्टी व आईसक्रीम नहीं खानी चाहिए।
कोल्ड ड्रिंक, शरबत, मुरब्बा और चीनी युक्त पदार्थों का सेवन न करें ।
आलू, चावल, अरबी व शकरकंदी खाने से भी परहेज करें।
धूम्रपान व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
काजू, किशमिश, खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
शुगर के मरीज इन वस्तुओं का कर सकते हैं सेवन
साबुत चना, सोयाबीन, अंकुरित दालें व राजमा खाएं।
चोकर मिला आटा, बेसन रोटी, बाजरा का भी प्रयोग कर सकते है।
सब्जियों में: हरी पत्तेदा सब्जियां, कद्दू, तोरी, सरसों का साग, पालक, शलगम, फूलगोभी, बंदगोभी, करेला खाएं।
फलों में आवला, अमरूद, जामुन, नींबू, संतरा व कीनू खाएं।
सलाद में खीरा, टमाटर, मूली, गाजर, ककड़ी का सेवन करें।
कम फैट का दूध, दलिया व छाछ का सेवन करें।
सूखे मेवे, बादाम, अखरोट भिगोकर खाना हितकारी है।
शुगर होने पर इन बातों का रखे ध्यान
अपने वजन को नियंत्रित रखें, मोटापे से बचे, नियमित व्यायाम व सैर करें।
सुस्त जीवनशैली से बचें व चुस्त जीवनशैली अपनाएं।
किसी भी शारीरिक क्रिया जैसे तैरना, साइकिल चलाना, खेलना जैसी प्रक्रिया को दिनचार्य का हिस्सा बनाएं।
रोज सात से आठ घंटे की नींद लें।
अपने पैरों को साफ रखें व नंगे पैर ना चलें।
अपने रक्त में शुगर की नियमित जांच करवाएं।
अपने रक्तचाप को (बीपी) को नियंत्रित रखें।
समय- समय पर डॉक्टर से मिले और जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें