फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव : नहीं दूर हुई पूर्व विधायक की नाराजगी, प्रदेशाध्यक्ष भी मिल चुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। टिकट कटने से निराश कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल की नाराजगी अभी तक दूर नहीं हो पाई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी पूर्व विधायक से मिलकर मनुहार कर चुकी है। लेकिन अभी भी समस्या बरकरार है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी परेशानी में है कि ऐसी स्थिति में उपचुनाव में जीत सुनिश्चित कैसे की जाए। पूर्व विधायक के घर समर्थकों का तांता लगा रहा और फैसला लेने के लिए मंथन चलता रहा। अब 13 अक्तूबर को समर्थकों की बैठक बुलाकर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि उपचुनाव को लेकर पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल को पूरी उम्मीद थी कि इस बार भी उन्हें टिकट मिलेगी। लेकिन कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पवन बैनीवाल को टिकट देकर मैदान में उतार दिया। पवन बैनीवाल ने शुक्रवार को नामांकन दर्ज किया था। उस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेता शामिल हुए। लेकिन पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल वहां नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर पर समर्थकों से चर्चा की लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया। शुक्रवार को ही पवन का नामांकन दाखिल करवाने के बाद कुमारी सैलजा ने भी भरत सिंह से मुलाकात कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। भरत सिंह ने अब 13 अक्तूबर को एक बार फिर से समर्थकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें