फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट : शहरी क्षेत्र में लगेंगे 6.30 घंटे के कट, उद्योगों को दिन में मिलेगी निर्बाध सप्लाई

विज्ञापन
सिरसा में स्थित बिजली निगम का पावर हाउस। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। भीषण गर्मी के साथ ही जिले में बिजली संकट गहराने लगा है। ऐसे में निगम अधिकारियों ने फैसला किया है शहरी क्षेत्र में 6.30 घंटे के अलग-अलग कट लगेंगे। इसके अलावा उद्योगों के लिए दिन के समय निर्बाध सप्लाई मिलेगी जबकि रात को लंबा कट रहेगा। वहीं इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, इसलिए अब पानी सप्लाई का समय भी बदलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 4.30 घंटे के बिजली कट झेलने होंगे।
विज्ञापन

बिजली खपत बढ़ने के साथ ही अब विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र घोषित कट शुरू कर दिए हैं। बिजली निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में दिन के समय में 6.30 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 4.30 घंटे तक बिजली कट लगाए जायेंगे। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र को दिन के समय में कट से राहत देकर रात्रि के समय में 8 बजे से 4 बजेे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। शहर में अभी तक लोड बढ़ने के नाम पर अलग- अलग समय में करीब 8 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। जिले में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोड बढ़ने के नाम पर रात को व सुबह के समय में अघोषित कट लग रहे थे। अब निगम की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में घोषित कट शुरू कर दिए गए हैं।
आपके लिए ये जानना है जरूरी
निगम की ओर से आदेेश जारी किया गया है कि शहरी क्षेत्र में सुबह 4 बजे से 5 बजे, 6 बजे से 7 बजे, 8.30 बजे से 9.00 बजे, 10 बजे से 12 बजे व दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे बिजली कट लगाये जायेंगे। इसके अलावा रात के समय में लगने वाले कट का समय निर्धारित नहीं किया गया है। रात को लोड बढ़ने के बाद थर्मल से आदेश आने पर बिजली आपूर्ति बंद की जाती है, जिसके चलते इसका समय निर्धारित नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में रात को 1 बजे से 2 बजे, 4 बजे से 5 बजे, 8 बजे से 9 बजे व 11 बजे से 12 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के समय में होगा परिवर्तन
बिजली के घोषित कट की सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने भी सप्लाई के समय में परिवर्तन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। पेयजल विभाग की ओर से सुबह 6 से 7.30 बजे तक पेयजल आपूर्ति दी जाती है। वहीं निगम की ओर से शहर में 6 से 7 बजे तक बिजली कट लगाया जायेगा, जिसके चलते सुबह के समय में होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित होगी। सुबह के समय होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय को बदलने के लिए अब नया प्लान बनाया जाएगा। विभाग की ओर से अब सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पेयजल आपूर्ति दी जायेगी।
खपत और मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके चलते आदेश मिलने पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली कट शुरू किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में रात के समय बिजली कटौती की जायेगी।
विज्ञापन

- मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें