चुनावों में रहती है डेरे की सीधी भागीदारी
पंजाब में वर्ष 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में डेरे की सीधी भागीदारी रही है। इसके अलावा वर्ष 2014 के लोकसभा और अक्तूबर 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी डेरे की राजनीतिक विंग ने खुलकर काम किया था। डेरे ने उस समय भाजपा का समर्थन किया था। बता दें कि डेरे का पंजाब के मालवा एरिया में सीधा प्रभाव है। पंजाब के फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, अबोहर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, पटियाला, लुधियाना, मानसा, संगरूर, मलेर कोटला, फतेहगढ़ साहिब में डेरे के अनुयायी अच्छी खासी संख्या में हैं।
राजनीतिक विंग अभी अपना काम कर रही है। पंजाब और यूपी के प्रदेश स्तरीय सदस्य अभी अपने ग्राउंड पर काम कर रहे हैं। जब बैठक बुलाई जाएगी तो उनसे फीडबैक लिया जाएगा। जब बैठक बुलाएंगे तो आपको बता दिया जाएगा। - राम सिंह, राष्ट्रीय चेयरमैन, राजनीतिक विंग, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा।