फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर परिजनों का थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
रानियां थाना में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने को लेकर रोष प्रकट करते वार्डवासी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां। सुलतानपुरिया मार्ग पर स्थित एक कॉलोनी से करीब 16 दिन पहले नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म का बाद उसकी हत्या मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर पर परिजनों ने थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

थाने में पहुंचे परिजनों का कहना था कि नाबालिग से पहले दुष्कर्म किया गया व फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों के रोष को देखते हुए थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए एक दिन का और समय मांगा है। रविवार को थाने में पहुंचे कॉलोनी वासी राजकुमार, मलकीत सिंह, दर्शन राम, सुमित्रा देवी, गुरदीप राम, हंसराज ने बताया कि जुलाई माह में सुलतानपुरिया मार्ग से नाबालिग को बहला-फुसलाकर कुछ युवक ले गए। युवकों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जहर दे दिया। उसके बाद युवक उसे गंभीर हालत में अग्रोहा के अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अग्रोहा पहुंचे और उसका इलाज आरंभ करवाया लेकिन नाबालिग ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार की ओर से इस घटना में शामिल सात आरोपियों की शनाख्त कर पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य छह आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी मामले में कार्रवाई को लेकर रविवार को कॉलोनीवासी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर वहां रोष प्रकट किया। वार्ड वासियों का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं रानियां थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले की जांच जारी है, बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें