फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: लेनदेन के विवाद में तीन महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगला, सब्जी रेहड़ी चालकों ने रखी हड़ताल

Thu, 08 Sep 2022 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

मामले में पीड़ित परिवार ने राशि वापस दिलवाने की मांग की। शहर के ट्रेड टावर मार्केट और ओवरब्रिज के नीचे स्थित मार्केट में किसी भी सब्जी विक्रेता ने रेहड़ी नहीं लगाई।
विज्ञापन
मांगों को लेकर इकट्ठे हुए रेहड़ी चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में लेनदेन के विवाद में तीन रेहड़ी विक्रेताओं की पत्नियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिलाओं को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। दूसरी तरफ, रेहड़ी विक्रेताओं ने इंसाफ की मांग को लेकर दिनभर हड़ताल रखी। शहर के ट्रेड टावर मार्केट और ओवरब्रिज के नीचे स्थित मार्केट में किसी भी सब्जी विक्रेता ने रेहड़ी नहीं लगाई।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शहर के इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी दो बहनों नीरू और रेणू ने करीब 10 से 12 वर्ष पहले मोहल्ला निवासी अनीता सचदेवा से करीब 40 हजार रुपये की राशि उधार ली थी। इसके बदले में रेणू और नीरू ने उन्हें चेक दिए थे। इन दोनों ने किस्तों के आधार पर अनीता को पैसे देते रहे।

आरोप है कि रेणू और नीरू लंबे समय से अनीता को लाखों रुपये और सोने के आभूषण दे चुकी हैं।  इसके बाद भी अनीता उनको धमका कर किस्तें लेती रही। ऐसे में रेणू और नीरू ने मामले की जानकारी अपनी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन एकत्र होकर अनीता के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रोडवेज चालक की हत्या का मामला: थार ढूंढना बना चुनौती, DL-1664 सीरिज की 578 गाड़ियां मिलीं, थार एक भी नहीं

रेणू के देवर हरिश कुमार का आरोप है कि अब तक अनीता को लाखों रुपये दिए जा चुके हैं। आरोप है कि अनीता की डायरी देखने पर पता चला कि रेणू और नीरू की ओर से करीब 35 लाख रुपये और 22 तोला सोना दिया गया है। ऐसे में जब उन्होंने उक्त राशि वापस मांगी, तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह मामले को लेकर थाने में पहुंचे।

यह भी पढ़ें : Haryana: गो बैक, गो बैक, केजरीवाल मुर्दाबाद... किसानों ने लगाए नारे, इस बात पर माफी मंगवाने को अड़े

ऐसे में कुछ समय बाद ही उनके पास सूचना आई कि अनीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसकी हालत गंभीर है। इस मामले की जानकारी जैसे ही रेणू और नीरू को लगी, तो उन्होंने भी जहरीली गोलियां खा ली। इसके बाद तीनों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



खाली पड़ी मार्केंट।

हड़ताल के चलते लोगों को उठानी पड़ी परेशानी 
रेहड़ी चालक की पत्नी की ओर से जहरीला पदार्थ निगलने और रुपये वापस करवाने की मांग को लेकर बुधवार को सभी रेहड़ी चालकों ने हड़ताल कर दी। शहर के ट्रेड टावर मार्केट और ओवरब्रिज के नीचे लगी मार्केट में कोई भी सब्जी विक्रेता नहीं पहुंचा। नतीजतन शहर वासियों को इस परेशानी का भी सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार का कहना है जब तक उनको इंसाफ नहीं दिया मिलेगा, तब तक वह रेहड़ियों पर काम करने के लिए नहीं जाएंगे। 

रेहड़ी चालकों की ओर से हड़ताल की गई थी। इसके कारण मंडी में कम ही खरीदार पहुंचे हैं। उनका आपस में विवाद होने के कारण रेहड़ी चालकों की ओर से हड़ताल की गई थी। - गंगाराम, सब्जी मंडी प्रधान, सिरसा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें