सिरसा में तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा ढाबे पर लूट की वारदात को अंजाम देने घटना सामने आई है। बदमाशों ने पिस्तौल के बल लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी सारी घटना ढाबे के सीसीटीवी में कैद हो गई।
सिरसा में कालांवाली क्षेत्र में लूट, रंगदारी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे भी तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक अन्नपूर्णा ढाबा पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने पिस्तौल तान कर लूट की वारदात की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जानकारी लेने के लिए कारिंदे के पास पहुंचे थे नकाबपोश बदमाश
लूट की वारदात की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के अनुसार देर रात को दो नकाबपोश बदमाश पहले ढाबा कारिंदे से जानकारी लेते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उसकी गर्दन पर लगा दिया। जिसके बाद दूसरे बदमाश ने उसकी जेबों से नकदी निकालने शुरू कर दी।
जबकि एक अन्य तीसरा बदमाश ढाबे में रखे काउंटर की तलाशी लेता हुआ नजर आता है। युवक करीब 10 सेकंड में ही लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। जिसके बाद ढाबा कारिंदा हाथ जोड़ता हुआ भी नजर आता है। हालांकि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।