फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के कड़े लेकर ठग फरार

Sat, 26 Dec 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर स्थित डिंग रोड पर एक बैंक मैनेजर से गहने चमकाने के बहाने दो ठग स्वर्ण आभूषण ले फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में डिंग मंडी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले ताकि कोई  सुराग मिल सके। डिंग थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार डिंग रोड स्थित एक बैंक की मैनेजर सवीरा सतीजा के पास शुक्रवार दोपहर को दो युवक आए और उनसे स्वर्ण आभूषण चमकवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


ठगों ने सतीजा को पहले लोटा चमकाकर दिखाया। लोटे की चमक देखकर सतीजा उनके बहकावे में आ गई और अपने चार तोले के कड़े चमकाने के लिए ठगों को दे दिए।

ठगों ने पतीले में पानी डालकर स्वर्ण आभूषण डाल दिए और सतीजा को आगे करके रसोई में पतीले में स्वर्ण आभूषण गर्म करने के लिए चले पड़े।

सतीजा घर में थोड़ी दूर ही चली थी, इसी दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उक्त दोनों ठग रफू चक्कर हो चुके थे। मैनेजर ने जब शोर मचाया तो घर के सदस्य व पड़ोसी एकत्रित हुए लेकिन तब तक ठग स्वर्ण आभूषण लेकर जा चुके थे।
विज्ञापन


ठगी की सूचना मिलते ही डिंग थाना प्रभारी अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और सतीजा से पूछताछ के बाद ठगों तलाश में जुट गई। पुलिस डिंग मंडी रोड पर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें