फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर आई कॉल: बोला- मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूं, 6 मार्च तक 10 लाख नहीं दिए तो मैं तेरी मौत बोल रहा हूं...

Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

आरोपी ने दुकानदार के मोबाइल पर दुकान की फोटो और पिस्तौल व कारतूस की वीडियो भेजी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। सीआईए, साइबर सैल और शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक मोबाइल विक्रेता के मोबाइल फोन पर व्हाटसएप कॉल कर उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मोबाइल विक्रेता को कॉल कर धमकी देकर कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। अगर 6 मार्च तक उसने 10 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसकी मौत बोल रहा है। उक्त आरोपी ने दुकानदार के व्हाट्सएप पर दुकान की फोटो और एक वीडियो भी भेजी है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है।

विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस, सीआईए और साइबर सैल की टीमें जांच करने में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार निवासी एमएसजी कांपलेक्स बेगू रोड निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी शहर के द्वारकापुरी में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसके पास विदेशी नंबर से पहले ऑडियो कॉल आया। जिसमें सामने वाले ने कहा कि प्रदीप कुमार बोल रहा है। तो उसने कहा हां।

जब उसने फोन करने वाले से पूछा की आप कौन बोल रहे हो तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि मैं पाकिस्तान से तेरा काल बोल रहा हूं। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने 6 मार्च तक 10 लाख रुपये नहीं दिए तो मैं तेरी मौत बोल रहा हूं। अगर तुझे बात नहीं जंचती तो देख ले मैं तेरे पास वीडियो भेज रहा हूं।

 

जिसके बाद उक्त फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे उसकी दुकान की फोटो और एक वीडियो भेजी है। वीडियो में पिस्तौल और कारतूस दिखाए गए हैं। दुकानदार यह सब कुछ देखकर घबरा गया और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेश के नंबर से पहले भी आ चुकी है रंगदारी मांगने की धमकी 
जिले में इससे पहले भी रंगदारी मांगने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नेहरा, सी ब्लॉक निवासी प्रॉपर्टी डीलर और मनोरोग विशेषज्ञ के पास भी इस तरह का फोन आया था। जिसमें उन्होंने रंगदारी मांगी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो मामलों से जुड़े आरोपियों को काबू किया है। 

विज्ञापन

 

मोबाइल फोन विक्रेता दुकानदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। - बनवारीलाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें