फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे से लाखों की चोरी

Wed, 02 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
माेबाइल श्‍ााॅप - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव जमाल की पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूर स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। इसका पता दुकान के मालिक गांव कुतियाना निवासी गणेश शर्मा को सोमवार सुबह एक पड़ोसी से लगा।
विज्ञापन


दुकानदार गणेश शर्मा ने बताया कि गांव जमाल के बस स्टैंड पर गर्ल्स स्कूल के सामने उसकी श्री बालाजी नाम से मोबाइल शॉप है। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसकी दुकान के पड़ोसी ने उसे बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। गणेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जमाल चौकी पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए।

गणेश शर्मा ने बताया कि चोरों ने रॉड से दुकान के दोनों ताले तोड़कर दुकान में रखे करीब 300 रिपेयरिंग मोबाइल सेट, 50-55 नए मोबाइल सेट, स्पेयर पार्ट, मोबाइल एसेसरीज व लाइटें चुराकर ले गए। दुकानदार के मुताबिक इस चोरी की घटना से उस करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इस संबंध में जमाल चौकी प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि मामले में दुकानदार की शिकायत पर धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें