फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को आजीवन कारावास

Wed, 09 Oct 2024 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया है। एक लाख रुपये जुर्माना भी किया गया है। 
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


इस मामले में रोड़ी पुलिस थाना ने वर्ष 2022 में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया था कि 20 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे उनके दोनों बच्चे गली में खेल रहे थे। कुछ देर बाद उन्हें अपनी बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो ये आवाज गुरविंद्र सिंह उर्फ गोरा सिंह के पास से आ रही थी।

जब वह वहां पहुंचीं तो देखा कि गुरविंद्र सिंह उनकी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। उन्हें देखकर गुरविंद्र सिंह धमकी देकर भाग गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुरविंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए, 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4/10 के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में बुधवार को फैसला सुनाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने गुरविंद्र सिंह को दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें