फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में हादसा: पुलिस कर्मियों की कार ने बाइक को मारी टक्कर, घसीटते ले गए, ढाई साल की मासूम और मां की मौत

Mon, 10 Mar 2025 07:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई। घटना सिरसा की है। यहां पुलिस कर्मियों की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
जानकारी देती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में भयानक हादसा हुआ है। कार की टक्कर से ढाई साल की बच्ची और महिला की मौत हुई है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव मिठड़ी के पास हुआ है। यहां एक कार ने आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार 5 लोगों में से मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन




राहगीरों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली में भर्ती करवाया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार कार रेलवे पुलिस कर्मचारियों की है। वहीं, घायल मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि कार में दो पुलिस कर्मी सवार थे। हादसे के बाद आरोपी कार सवार गाड़ी समेत फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड रोलर से टकराया छोटा हाथी। - फोटो : संवाद
इसी तरह बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर छोटा हाथी की रोड रोलर से टक्कर हो गई, हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल दिनेश ने बताया कि वह यूपी के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। बावल में वह निजी कंपनी में छोटा हाथी गाड़ी में माल लेकर आया था। दोपहर में माल खाली करके वापस जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े रोड रोलर से गाड़ी टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद वह बेहोश हो गया था। बताया कि उसे सिर्फ इतना मालूम है कि पास में सड़क बनाने वाले लोगों ने उसे जैसे तैसे गाड़ी से बाहर निकाला था। अस्पताल में पहुंचा तो होश आया है। दिनेश का कहना है कि जो साथ में व्यक्ति उसके साथ बैठा हुआ था, वह उसे नहीं जानता था। रास्ते में उसने लिफ्ट मांगी थी। बस इतना बताया था कि वह अपने गांव जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें