फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्म से आंखें झुक जाएंगी: 22 साल से अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था पिता... मां की ये थी बेबसी

Sat, 08 Mar 2025 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़

सार

रोपड़ की रहने वाली युवती 22 साल से अपने पिता की हवस का शिकार बन रही थी। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब उसे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आई और वह अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
रोपड़ में पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ 22 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पिता पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस से पूछताछ में युवती ने जो आपबीती बताई, उससे सभी की नजरें शर्म से झुक गई। 
विज्ञापन

बच्चे के जन्म के बाद हुआ खुलासा

घटना का पता तब चला जब पीड़िता को सेहत संबंधी समस्या आई। वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां पर डाक्टर ने उसे गर्भवती पाया। पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसके कुंवारी होने की जानकारी होने पर अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 

दस साल की थी तब से हो रहा था अत्याचार

जांच में सामने आया कि लड़की का पिता ही उसके साथ नाजायज संबंध बनाता रहा है। यह सुनकर पुलिस भी शर्मसार हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह 10 साल की थी तभी से उसका पिता उसके साथ नाजायज संबंध बनाता आ रहा है। उसने कई बार विरोध का प्रयास किया लेकिन वह असफल रही। 
विज्ञापन

मां को पता था

एसएचओ पवन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की उम्र इस समय 32 साल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की मां को इस बारे में पता था। आरोपी उसके साथ मारपीट कर उसे मुंह न खोलने के लिए डराता था। इसी कारण मां भी बेटी को बचाने में बेबस थी। पीड़िता के बच्चे को जन्म देने के बाद पूरा मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें