डबवाली के गांव देसूजोधा में सोमवार सुबह खोखर निवासी एक व्यक्ति ने कनकवाल रिफाइनरी में काम करने वाले कर्मचारी पर गोली चला दी। गोली कार के बोनट पर लगी जबकि छर्रे कार के शीशे पर लगने के कारण उसमें दरारें आ गई। हालांकि कार चालक ने मौका मिलते ही कार को वहां से भगा लिया जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत देसू जोधा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव देसूजोधा के फूलों बस स्टैंड पर कुलदीप सिंह सुबह अपनी आल्टो कार में सवार होकर कनकवाल रिफाइनरी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर सड़क पर जसवंत सिंह निवासी फूलों ने कार के सामने अपनी कार को खड़ा कर दिया और सामने से फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली आल्टो कार के बोनट पर लगी। वहीं कार के शीशे पर छर्रे लगने से शीशे में भी दरारें आ गई। कुलदीप ने कार को वहां से भगा लिया और अपनी जान बचा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने गोली चलाई है।