फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, एसएचओ सहित दो पुलिस कर्मी घायल

Fri, 06 May 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के गांव सिकंदरपुर के पास अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमलावरों ने पुलिस से शराब तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपियों को छुड़ा लिया। इस घटना में एसएचओ सहित दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिकंदरपुर के बाहरी इलाके में शराब की अवैध तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर सदर पुलिस टीम ने एसएसओ ईश्वर सिंह के नेतृत्व में रेड की। बताया जा रहा है पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। इस दौरान एसएचओ ईश्वर सिंह और एक अन्य पुलिस कर्मचारी को चोटें आई। दोनों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें