ओढ़ा। नेशनल हाइवे पर गांव टप्पी के पास एक रिट्ज कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके पति काला सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। पति को ओढ़ा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी अनुसार काला सिंह अपने पत्नी मनजीत कौर के साथ टप्पी गांव में अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर वापस किंगरे गांव की ओर चले थे। लेकिन जैसे ही वे गांव से एक किलोमीटर आगे बस स्टाप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक रिट्ज कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति काला सिंह घायल हो गया। कार चालक गाड़ी को भगा ले गया। लेकिन दस किलोमीटर बाद गाड़ी ओढ़ा थाने के पास आकर बंद हो गई। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा कर दिया। ओढ़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।