नहर में डूबे मामा-भांजे का शव बरामद
ओढां। गांव फग्गू के निकट खेतों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों में से सोमवार दोपहर एक मासूम बच्चे और उसके मामा के नहर में डूब जाने के बाद रात को दौलतपुरखेड़ा में लगाए गए जाल में मासूम सागर का शव बरामद हो गया। मंगलवार सुबह कुरंगावाली गांव के नजदीक नहर से मामा मनप्रीत सिंह का भी शव बरामद किया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। दोपहर को शवों का पोस्टमार्टम करके उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि गांव फग्गू के किसान जरनेल सिंह के खेतों में काम रहे पंजाब के मजदूर सोमवार दोपहर को खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान दस वर्षीय सागर मम्मड़ नहर में पानी पीने चला गया। पानी पीते उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए उसके मामा मनप्रीत सिंह ने नहर में छलांग लगा दी। जिससे दोनों नहर में डूब गए गए। रोड़ी थाना प्रभारी शिवनारायण शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई जगदीश पुत्र जंगीर सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्यवाही की गई है।