फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली चोरी के मामले में ‘आप’ जिलाध्यक्ष पहुंचा जेल बिजली बोर्ड विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
बिजली बोर्ड विजिलेंस ने बिजली चोरी के बाद जुर्माना जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस की ओर से बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बिजली बोर्ड विजिलेंस के एएसआई सुखविंद्र सिंह ने बताया कि स्वयं को आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष बताने वाले वीरेंद्र कुमार निवासी कीर्तीनगर और नेजाडेला निवासी राजू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र पर सात फरवरी 2018 को बिजली चोरी करने पर 74184 रुपये का जुर्माना किया गया था। आरोपी ने जुर्माना राशि की अदायगी नहीं की। इस मामले में बिजली बोर्ड विजिलेंस में मामला दर्ज किया गया। विभाग की ओर से आरोपी को नोटिस भी दिया गया, लेकिन उसने जुर्माना राशि अदा नहीं की। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी जुर्माना न भरने के लिए उकसाया था। बुधवार को विजिलेंस टीम ने 33केवी बिजली घर में मौजूद थी तभी आरोपी वीरेंद्र को देखते ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि नेजाडेला निवासी राजू को 25124 रुपये की जुर्माना राशि अदा न करने पर गिरफ्तार किया गया है। उधर, बिजली बोर्ड विजिलेंस के इंचार्च इंस्पेक्टर हरवंश ने बताया कि दोनों आरोपियों क ो अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें