फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली का दबाव डालने से परेशान व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली। पिस्तौल के बल पर 15 लाख रुपये की चौथ मांगने और फोन करके बार-बार धमकियां दिए जाने से परेशान होकर शहर के एक फाइनेंसर ने नशीली गोलियों का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। समय पर उपचार मिलने के कारण फाइनेंसर को बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डबवाली कॉलोनी रोड निवासी योगेश मित्तल उर्फ जोनी ने बताया कि वह फाइनेंस का कार्य करता है। 16 अगस्त को उसे एक फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम जग्गा जगड़िया बताया और अगले दिन मिलने की बात कही। 17 अगस्त को फिर से उसी नंबर से फिर फोन और मिलने की बात दोहराई। वह अपने दोस्त संजू के साथ चौटाला रोड पर स्थित हैफेड गोदाम के निकट बने एक आफिस पहुंचे। कुछ देर बाद कार में सवार होकर 4 लोग वहां आए और संजू को बाहर जाने को कहा। संजू के बाहर जाने के बाद दो लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और 15 लाख रुपये की मांग की। साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जगड़िया ने कहा लड़ना है सरपंची का चुनाव
योगेश ने बताया कि जग्गा जागड़िया ने उससे कहा कि मुझे सरपंच का चुनाव लड़ना है और 15 लाख रुपये चाहिए। तेरे पास बहुत पैसा है। उस समय उसे धमकी देकर दोनों लोग चले गए। बार-बार धमकियां मिलती रहीं। योगेश का कहना है कि इन धमकियों के कारण वह परेशान रहने लगा। 20 अगस्त को दोपहर के समय पर घर पर ही नशे की गोलियों का सेवन कर लिया। परिजनों ने योगेश को बेहोशी की हालत में डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से सिरसा रेफरकर दिया।
विज्ञापन


योगेश मित्तल के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- एसएचओ, सुखजीत सिंह डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें