दुकान से हजारों का सामान चोरी
कालांवाली। चोरों ने बुधवार देर रात शहर में कई दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपयेे का कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात चोरों ने शहर में ओढां कैंचियों पर स्थित सुरेश बागड़ी की दुकान में पीछे से सेंध लगाते हुए करीब 60 हजार रुपये की कीमत का तांबा, पीतल सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक सुरेश कुमार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान में चोरी होने का पता चला। दुकान मालिक सुरेश ने बताया कि उन्होंने चोरी की शिकायत कालांवाली पुलिस को दे दी है। वहीं पुराना सहारा क्लब चौक के पास स्थित बाला स्क्रैप स्टोर व खालसा सर्विस स्टेशन पर कोई कीमती सामान न मिलने से चोर खाली हाथ लौट गए।