फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द न किए तो देश बर्बाद हो जाएगा : अभय चौटाला

विज्ञापन
जनसंपर्क के दौरान लोगों के बीच अभय चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने रविवार को गांव रूपाणा बिश्नोइयां, माखोसरानी, शक्करमंदौरी, गंजा रुपाणा, चाहरवाला, जोगीवाला, कागदाना, कुम्हारिया, जसानिया, गीगोरानी, शाहपुरिया, राजपुरिया साहनी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभय सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून रद्द न किए गए तो देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इसके साथ देश की आर्थिक तरक्की पूरी तरह से ठप हो जाएगी। ऐलनाबाद उपचुनाव में मेरी जीत इस बात को भी सुनिश्चित करेगी कि किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हैं।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल की नीतियों व सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और इन नीतियों में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा सहित सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यदि देश का किसान खुशहाल होगा तो देश भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर दौड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर का किसान पिछले 11 माह से ज्यादा समय से बॉर्डर पर बैठकर संघर्ष कर रहा है मगर भाजपा पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। इन 11 महीनों की अवधि के दौरान किसानों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। किसानों के इस संघर्ष में इनेलो भी पहले ही दिन से उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ युवा जिला अध्यक्ष धर्मवीर नैन, हरपाल कासनिया, नरेश शाहपुरिया, जयवीर गोदारा, दयाराम सहारण, दिनेश बेनीवाल, अरविंद शास्त्री, राजेंद्र बेनीवाल, भगत सिंह बेनीवाल व राजेंद्र बरासरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें