फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों व अनुबंधित कर्मचारियों ने सोमवार को जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा के नेतृत्व में मांगों के पक्ष में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को तेज कर देंगे।
विज्ञापन


हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बरनाला रोड स्थित चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी कर्मचारी नारेबाजी करते लघु सचिवालय पहुंचे और सीटीएम बिजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का ज्ञापन सौंपा। सभा के दौरान संचालन कर रहे जिला सचिव वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा काफी वर्षों से श्रम कानून लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये मासिक देने, ईपीएफ काटने, कच्चे कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने व दुर्घटना होने पर पांच लाख रुपये देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही।

उन्होंने कहा कि यूनियन ने पूर्व की कांग्रेस सरकार से संघर्ष करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनवाई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने समीक्षा करने के नाम पर इसे रोक लिया। जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसके बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लालचंद मेहता, महेंद्र शर्मा, रामकुमार, धर्मपाल, रमेश, अवतार सिंह, देवानंद, सत्यवान, कानाराम बिश्नोई, अवधेशराम, रामनिवास, अशोक कुमार, हरजीत आदि उपस्थित थे। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें