फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार होली नहीं मनाएंगे किसान

Tue, 22 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय पर धरना देते किसान - फोटो : Bureau
विज्ञापन
इस बाद किसान होली का पर्व नहीं मनाएंगे। किसानों का कहना है कि सफेद मक्खी के कारण बर्बाद हुई खरीफ फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। इसके अलावा गिरदावरी के साथ छेड़छाड़ हुई जिस कारण खराब फसलों के पूरे नुकसान की पूर्ति होने की उम्मीद भी नहीं है। इसके बाद ओलों की मार से रबी की फसलों पर भी मार पड़ी है और सरकार ने इसकी गिरदावरी के आदेश सरकार ने नहीं दिए हैं।
विज्ञापन


यह फैसला सोमवार को एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले हुई किसानों की बैठक में लिया गया। एकजुट हुए किसानों ने बाद में एसडीएम को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह भाटी, लवली मेहता, मलकीत सिंह खालसा व अन्य किसानों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया कि जिन किसानों की शत प्रतिशत फसलें बर्बाद हुई थीं। उन्हें भी सरकार ने 51 से 75 प्रतिशत मुआवजा जारी किया है। वह भी अभी तक किसान को नहीं मिला है।

किसानों ने मांग की कि किसानों में मुआवजा राशि जल्द बंटवाई जाए, ओलों के कारण खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए व बिजली कटौती का शेडयूल बदल कर गांवों में पूरी बिजली सप्लाई की जाए। एसडीएम अजय कुमार ने किसानों का मांग पत्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने राष्ट्रीय किसान संगठन की तरफ से चेतावनी दी कि यदि 25 मार्च तक भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 28 मार्च से किसान पुन: एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर वकील सिंह मौजगढ़, विंकल मेहता, जयदयाल मेहता, परमजीत माखा, लीलाधर बलिहारा, दरबारा सिंह शेरगढ़, जॉनी मेहता, गुरपाल पाली, गुरजंट सिंह, बलजीत कौर, सुखदेव कौर, लखविंद्र सिंह, वेद पाल डांगी, ओम प्रकाश, कुलदीप सिंह, भगवान कंबोज, गुरमीत सिंह पप्पू, गुरचरण सिंह, गुरमेल सिंह व काफी संख्या में अन्य किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन


खेत मजदूरों ने भी दिया मांग पत्र
किसानों के साथ खेत मजदूरों जरनैल सिंह, अमृतपाल सिंह, बलजीत कौर व अन्य मजदूरों ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा कि वे भी खेतों में दिहाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। अब सरकार द्वारा किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दिया जा रहा है लेकिन उन्हें कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिली है। उनके पास तो कोई जमीन जायदाद भी नहीं है। ऐसे में सरकार से उन्हें भी आर्थिक सहायता दिलाई जाए।

डबवाली में बंटा सबसे मुआवजा
जिला सिरसा में तहसील डबवाली ने सबसे पहले मुआवजा राशि बांटनी शुरू की है। तहसीलदार नौरंग दास ने दावा किया कि अब तक 315 किसानों को 46 लाख 71 हजार 644 रुपये बांट दिए गए हैं। इसमें से अकेले सोमवार को 31 लाख 11 हजार रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए। कर्मचारी होली को पर छुट्टी नहीं रखेंगे। जैसे-जैसे लिस्ट तैयार हो रही है, वैसे ही मुआवजा राशि ट्रांसफर की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें